BPSC Teacher Bharti 2023: बिहार में एक और 70 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन,परीक्षा एवं रिजल्ट तिथि घोषित कर दिया गया है। पढ़िए पूरी ख़बर BPSC Teacher Bharti 2023 News विस्तार से।
बिहार में शिक्षक बनने की सपना देख रहे लोगो के लिए फिर एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। आपको बताते चले की हाल ही में एक लाख सत्तर हजार शिक्षक के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे जिसकी परीक्षा भी संपन्न हो गयी है। अभयर्थी अब रिजल्ट की इन्तजार कर रहे है। इसी बिच शिक्षा विभाग ने फिर एक नयी भर्ती का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल सत्तर हजार से जयादा पदों पर भर्ती कराई जाएगी।
Bihar BPSC Teacher Bharti 2023 Latest News
बिहार शिक्षक भर्ती न्यूज़ 2023: जैसा की आप सभी को पता है की प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023 में से बीएड डिग्री धारको को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हटा दिया गया हैं। इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए बिहार में एक और शिक्षक भर्ती (BPSC TRE Phase Two 2023) के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमे माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक के विद्यालयों में कुल 70 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में बीएड वालो को मौका दिया जायेगा। इसके लिए रिक्तियों की जानकारी सभी जिला मुख्यालय से मांग कर जिलावार जारी कर दिया गया है।

बिहार शिक्षक भर्ती का अक्टूबर में जारी होगा विज्ञापन
BPSC Teacher Bharti 2023 : आपको बताते चले की शुक्रवार को हुए शिक्षा विभाग तथा बीपीएससी की बैठक में निर्णय लिया गया की अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में बीपीएससी द्वारा आयोजित बिहार शिक्षक भर्ती फेज टु के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा। इसी के साथ साथ अन्य मुद्दों पर भी अहम निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार को हुए बीपीएससी के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अक्टूबर से अध्यापक भर्ती परीक्षा के दूसरे दौर के लिए आवेदन लिए जाएंगे, आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर होगी, कक्षा 6-8, 9-10 और 11-12 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। तथा परीक्षा 2-5 दिसंबर 2023 को अयोजित किये जायेंगे। सरकार ने स्पष्ट आदेश दिया कि आगामी चुनाव के आचार संहिता लगाने से पहले शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाए।
शिक्षा विभाग तथा सरकारी नौकरी से जुड़े खबरों के लिए आप निचे दिए व्हाट्सप्प ग्रुप तथा टेलीग्राम लिंक से जुड़ सकते है। हम शिक्षा विभाग से जुड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुचायेंगे।